डीडीहाट- डीडीहाट में राष्ट्रीय बालसाहित्य संगोष्ठी शुरू….देश की 90 दुर्लभ बाल पत्रिकाओं की प्रदर्शनी

डीडीहाट (पिथौरागढ़) । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट तथा बालप्रहरी /बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में डायट डीडीहाट में ‘बालसाहित्य और बच्चे’ विषय पर आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी शुरू हो चुकी है। ‘उत्तराखंड का बालसाहित्य’ विषय पर आयोजित प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य एवं कुमाउनी पत्रिका के संस्थापक डॉ. हयातसिह रावत ने कहा कि वैश्वीकरण, शहरीकरण व संयुक्त परिवारों के विघटन के कारण आज बच्चों को दादा-दादी व नाना-नानी का प्राकृतिक प्यार नही मिल रहा है। बच्चे प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। सत्र के अध्यक्ष रतनसिंह किरमोलिया ने सभी का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के बालसाहित्य की पृष्ठभूमि रखी। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले 1936 में अल्मोड़ा से ‘नटखट’ बाल पत्रिका का प्रकाशन होता रहा है। डायट के प्राचार्य भाष्करानंद पांडे ने सभी का स्वागत करते हुए डायट की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए लिखते समय हमें बाल मनोविज्ञान को समझना होगा। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे राज्यों से आए डायट के शिक्षक व साहित्यकारों के अनुभव हमारे प्रशिक्षुओं के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस सत्र में डां. चंद्र कला वर्मा, डॉ. धाराबल्लभ पांडेय ‘आलोक’, डॉ. गोविंद सिंह धपोला आदि ने अपने विचार रखे।
‘बालसाहित्य और सोशल मीडिया’ विषय पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता करते हुए सोबनसिंह जीना विश्व विद्यालय अल्मोड़ा की पूर्व शिक्षा संकायाध्यक्ष डां विजया ढौढियाल ने कहा कि मोबाइल युग के आज के दौर में पठन-पाठन की संस्कृति लुप्त होती जा रही है। हम सभी बड़े लोगों को एक शिक्षक, साहित्यकार व अभिभावक बतौर स्वयं में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना होगा। मुख्य अतिथि श्री चित्रेश जी ने अपने अनुभव रखते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए समय – समय पर गैर शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन जरूरी है। भारत ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड – धनबाद से आए हेमंत जायसवाल ने कहा कि मोबाइल आज समय की जरूरत है परंतु बच्चे इसका दुरुपयोग न करें। ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए। बच्चों की पत्रिका ‘मेरी प्यारी बगिया’ के संपादक लखन प्रतापगढ़ी ने कहा कि बच्चों को अभिव्यक्ति का अवसर देने के लिए बाल पत्रिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस सत्र को डां इंदु गुप्ता, आर के साहू आदि ने भी संबोधित किया।
राजकीय इंटर कालेज डीडीहाट के प्रधानाचार्य साहित्यकार प्रेमसिंह पापड़ा की अध्यक्षता में संपन्न अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि डां अशोक गुलशन,इंदु तिवारी, सुल्ताना, के बी मंसारे, रेखा लोढ़ा, रूखसाना बानो, रश्मि अग्रवाल, दीक्षा जोशी, कुसुम चौधरी, कामेश्वरी सिंह, शंकर लाल मजूर, रमेश पांडेय बृजवासी, किरन पंगरिया, बृजमोहन जोशी, रेखा लोढ़ा, रश्मि अग्रवाल, विजय चितौरी, अनिल कुमार निलय, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर पुष्पा सिंह आदि ने अपनी कविताएं सुनाई।
राष्ट्रीय संगोष्ठी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के पूर्व प्राचार्य गोपाल सिह गैड़ा, बालसाहित्य संस्थान सिरसा हरियाणा की निदेशक डां शील कौशिक, बाल किरण पत्रिका संपादक लाल देवेंद्र कुमार (बस्ती, उ. प्र.) रजनीकांत (गाजियाबाद), अभिक कुमार (अगरतला, त्रिपुरा), कन्हैया साहू (छत्तीसगढ), रेखा लोढ़ा (राजस्थान), कर्नल प्रवीणशंकर त्रिपाठी (नोएडा), गोकर्ण लोहिया, पुनीत जोशी, ममता खोलिया, राजेश पाठक, डॉ सतीश चंद्र भगत, कुसुम चौधरी(लखनऊ), डॉ. खेमकरन सोमन (चमोली), गरिमा राणा, डॉ. महावीर रवांल्टा (उत्तरकाशी), प्रकाश चंद्र तिवारी, उदयभान सिंह, मनस्वी श्वेता श्रीवास्तव, शंकर लाल मजूर, राम धीरज, अमरनाथ सिंह, मंजू बिष्ट, माया प्रकाश मिश्र, , डॉ. रामदुलार सिंह पराया, डॉ मेजर शक्तिराज, सुषमा पांडेय, मंजू बिष्ट, श्यामवीर सिंह,राधा बिष्ट, डॉ. सत्यानंद बडोनी, डॉ. आशुतोष सती, ब्रजमोहन जोशी, माही मुंतज़िर, गायत्री बिष्ट, प्रेरणा शर्मा, परमेश्वरी शर्मा, यामिनी जोशी, गरिमा राणा, डॉ राम प्यारे प्रजापति, वत्सल लोढ़ा, धीरज खड़ायत, मोहम्मद इस्लाम, नरेश कुमार मौर्य, सहित लगभग 7 दर्शन साहित्यकार उपस्थित थे।
13 जून की सुबह प्रकृति भ्रमण में पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट उत्तराखंड की जैव विविधता की स्थलीय जानकारी देंगे। संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से प्रकाशित 90 दुर्लभ बाल-पत्रिकाओं के साथ ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के बच्चों के प्रोजेक्ट व हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। संगोष्ठी के विभिन सत्रों का संचालन नरेंद्र पाल सिंह, महेंद्र सिंह राणा तथा डॉ. मंजू पांडे ‘उदिता’ ने किया।

Advertisements

Leave a Reply