चंपावत:- रोडवेज बस के फेल हुए ब्रेक….. चालक की मौत

उत्तराखंड राज्य में चंपावत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर रोडवेज बस धारचूला से टनकपुर जा रही थी और इस दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे कि चालक की मौत हो गई है। लोहाघाट में आज बुधवार की सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस हादसे में बस चालक चंपावत के बड़ोली निवासी बेनीराम भट्ट की मौत हो गई। बेनीराम भट्ट बस के पहिए के नीचे दब गए जिससे कि उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल या स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बस जैसे ही लोहाघाट के मंदिर के पास मोड़ पर पहुंची तो चालक बेनीराम भट्ट ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया और इस दौरान चालक की ओर का दरवाजा खुल गया और वह सीट से नीचे सड़क किनारे नाली में जा गिरे जिससे कि बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

Leave a Reply