Uttarakhand- शोक के अवसर पर परिजन के घर गया था परिवार…….. गैरमौजूदगी में चोरों ने चुराए लाखों के जेवरात

देहरादून। जिले में आजकल चोरी और डकैती के काफी मामले सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला देहरादून के चांचक बंजारावाल से सामने आया है जहां पर बीते 17 जनवरी 2022 को बबीता देवी पत्नी राजेश कुमार गोदियाल अपने बुआ के बेटे की मौत होने पर सपरिवार दिल्ली गई हुई थी। और इस दौरान उनके घर पर चोरों ने डाका डाला और तिजोरी तोड़कर चोर नगदी और लाखों के जेवरात चुरा ले गए।

Advertisements

तथा बीती बुधवार की शाम जब वह अपने घर पहुंचे तो घर की ऐसी हालत देखकर वह अपने होश खो बैठे उसके बाद उन्होंने पटेलनगर थाने में इस बात की कंप्लेंट दर्ज करवाई। पटेलनगर के इंस्पेक्टर रवि यादव जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने बबीता देवी की तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है तथा चोरों की तलाश करने की पूरी कोशिश कर रहे है।