
रमेश चन्द्र पाण्डेय (बृजवासी)
गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ का सात दिवसीय एनएसएस शिविर जारी है। शिविर के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार व प्राध्यापक डा. हेम चंद्र दुबे ने कहा कि साहित्य ही समाज में परिवर्तन लाता है।
बौद्धिक सत्र में साहित्यकार डा. हेम चंद्र दुबे ने शिविरार्थियों को विविध साहित्यिक जानकारी देते हुए कहा कि साहित्य ही समाज को सही दिशा देता है। साहित्य ही समाज का दर्पण है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को लगातार अध्ययन करते रहना चाहिए। अध्ययन करने से ही बौद्धिक स्तर बढ़ता है। इससे पूर्व शिविरार्थियों ने गागरीगोल क्षेत्र का आर्थिक-सामाजिक सर्वे किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर बड़सीला ने कहा कि जीवन में अनुशासन का महत्त्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने शिविराथियों से एक निर्धारित लक्ष्य के साथ कड़ी मेहनत करने को कहा। इस मौके पर शिविरार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डीएन तिवारी ने तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. अवधेश तिवारी ने किया। इस दौरान डा. शिवप्रकाश राय आदि मौजूद थे।

