Uttarakhand:- बैंक के नाम से आई कॉल…… पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य से लाखों की ठगी

उत्तराखंड राज्य के विकास नगर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर एक अनजान नंबर से बैंक के नाम पर कॉल आई और व्यक्ति के योनो ऐप बंद होने की बात कही तथा उसे चालू करने के लिए कहा इसके बाद यह ठगी शुरू हुई, व्यक्ति को यह कॉल 2 फरवरी को आई। कोतवाली क्षेत्र निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शमशेर सिंह द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उनके अनुसार 2 फरवरी को एक अनजान नंबर से कॉल आई और बताया कि वह बैंक से बोल रहा है तथा उसने योनो एप बंद होने की बात कही और कहा कि उसे चालू कर दें इसके बाद पीड़ित ने उस व्यक्ति को अपने बैंक खाता संबंधी सूचना दे दी और उसी समय वह बैंक गए तथा अपने बैंक खाते को होल्ड करवाया 17 मार्च को वह दोबारा बैंक गए तथा बैंक कर्मियों से पूछ कर उन्होंने अपना खाता चालू करवाया इसके बाद बैंक कर्मियों ने उनसे कहा कि अब उनके खाते पर कोई खतरा नहीं है और 18 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से दो बार में 5.82 लाख रुपए निकाल लिए। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply