उक्रांद ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची………. टिकट बंटवारे को लेकर अपने ही कार्यकर्ता करने लग गए धरना प्रदर्शन

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 21 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है ऐसे में उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय में बैठकर धरना प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि 21 तारीख से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और कई सीटों पर अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा ही नहीं हो पाई है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि चरणों में सूची जारी की जा रही है ऐसे में उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में प्रचार का पर्याप्त मौका भी नहीं मिल पाएगा गुस्साए कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए टिकट बंटवारे में उपेक्षा का आरोप लगाया है। बता दे कि उत्तराखंड क्रांति दल ने उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कर दी है जिनमें से एक सूची पहले ही जारी हो चुकी है तथा एक सूची आज दिनांक 19 जनवरी 2022 को बुधवार के दिन जारी की गई है।

बुधवार को जारी की गई सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं जो कुछ इस प्रकार है।
रमेश चंद्र रमोला- यमुनोत्री
जसवीर सिंह असवाल- गंगोत्री
सरदार सिंह पुंडीर- नरेंद्रनगर
कमलदास- घनसाली
रामानंद चौहान- चकराता
प्रीति थपलियाल- विकासनगर
गणेश प्रसाद काला- सहसपुर
बिल्लू वाल्मीकि- राजपुर रोड
ओमप्रकाश- नैनीताल
राकेश चौहान- रामनगर
हरीश चंद्र राहुल- भीमताल
मनीष सिंह नेगी- जागेश्वर
आदेश कुमार मारवाडी- हरिद्वार
राकेश नाथ गोस्वामी- सल्ट।