Uttarakhand- मोटरसाइकिल को टक्कर मार फरार था कार सवार……. पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश। एम्स के पास एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर वहां से कार चालक फरार हो गया जिसके बाद घायल व्यक्ति के चाचा ने पुलिस में तहरीर दी और पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल मामला यह है कि बीती रात्रि को ऋषिकेश एम्स के पास एक मोटरसाइकिल चालक को कार ने टक्कर मार दी जिस कारण मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति काफी घायल हो गया उसका इलाज अस्पताल में अभी चल रहा है।

घटना के बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने जानकारी देते हुए बताया है, कि बीती रात्रि 10:00 बजे संजय कपूर निवासी भारत विहार ऋषिकेश ने पुलिस में तहरीर दी है, कि मोटरसाइकिल में सवार उनके भतीजे सिद्धार्थ कपूर को एक कार वाले ने टक्कर मार दी जिसमें उसे काफी चोट भी आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी तथा होंडा इमेज कार के चालक चौदार पोस्ट ऑफिस ओखला खाल तहसील प्रतापनगर जनपद टिहरी गढ़वाल निवासी राजेंद्र सिंह पवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और साथ ही में पुलिस ने उसके वाहन को भी सीज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्यवाही हो रही है।