
उत्तराखंड राज्य में परिवहन विभाग के प्रवर्तन कर्मियों की वर्दी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा यह उनकी रैंक के हिसाब से तय किया गया है। उत्तराखंड मोटर वाहन नियमावली 2011 के नियम 229 में संशोधन किया जाएगा इसके तहत विभिन्न पदों के नाम रैंक और उनके लिए निर्धारित ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन वर्दी भी तय की जाएगी यूनिफॉर्म में बदलाव के नियमों का ड्राफ्ट जारी हुआ है और इसे जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा।

