
उत्तराखंड राज्य में कल मकर संक्रांति के पर्व पर आदिबदरी मंदिर के कपाट खुलेंगे। 14 जनवरी को सुबह 5:30 बजे वैदिक परंपराओं के अनुरूप श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को समिति द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है और धूमधाम से समारोह का आयोजन किया जाएगा मंदिर को 2 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष बहुगुणा के अनुसार कपाटोद्घाटन महा अभिषेक समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है और कल श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

