
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 09/12/2025 को “अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस” के अवसर पर दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज नगरखान व राजकीय हाईस्कूल धन्यान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये गये।जागरूकता शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत (” एक मुठ्ठी आसमान “) चलाकर किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार विरोधी कानूनी प्रावधानों, भष्ट्राचार निवारक उपायों, संस्थागत तंत्रों, निःशुल्क विधिक सहायता,गुड टच, बैड टच, चाईल्ड लाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 व आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में बताया गया व पंफ्लेट वितरित किये गए।अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

