बागेश्वर| अस्पताल जाने वालों के लिए बहुत जरूरी जानकारी सामने आ रही है कि अस्पताल जाने वाले रोगियों को अब कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश मिल सकेगा| जिसकी शुरुआत कर दी गई है| ओपीडी के लिए पर्ची कटाने पर पूर्व रोगी को कोरोना जांच करानी है|
इसके अलावा जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों को भी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं| इस पर डॉक्टरों का कहना है कि यदि वह पॉजिटिव आ गए तो ओपीडी का संचालन प्रभावित हो जाएगा| कोरोना के मामलों में अब लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है| जिसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है| बुधवार को जिला अस्पताल गेट पर जांच केंद्र बना दिया गया है| जिला अस्पताल में प्रवेश करने वालों को जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है| इसके अतिरिक्त डॉक्टरों की भी जांच की जा रही है| हालांकि अभी रिपोर्ट आनी बाकी है| यदि डॉक्टर एक साथ पॉजिटिव हो गए तो ओपीटी बंद होने की आशंका बनी हुई है| नोडल अधिकारी एनएस टोलिया ने कहा कि जो भी मरीज जिला अस्पताल में आ रहा है उसकी कोरोना जांच की जाएगी| रोगियों के साथ आने वाले की भी जांच की जाएगी| तभी उन्हें जिला अस्पताल में प्रवेश मिल पाएगा| क्योंकि अगर समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई तो कोरोना और अधिक और तेजी से फैल सकता है|
इस बात का पता चलने के बाद की प्रवेश द्वार पर कोरोना जांच हो रही है अधिकतर लोग बिना इलाज के ही अस्पताल से लौट गए|