Almora- अवैध शराब के साथ रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार……….. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में अल्मोड़ा पुलिस भी काफी सजग हो चुकी हैं इसी दौरान पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाते हुए एनटीडी क्षेत्र में रेस्टोरेंट मालिक के कमरे से 158 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग ₹25700 बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा जानकारी मिली है कि होटल मालिक चनौली ग्राम पोस्ट ऑफिस बाड़ेछीना जिला अल्मोड़ा का निवासी जीवन आर्या है। तथा अवैध शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिशन लाल, कॉन्स्टेबल सूरज सिंह और त्रिलोक सिंह शामिल रहे।