कोरोना विस्फोट-:यहां फूटा कोरोना बम, एक साथ संक्रमित पाए गए 400 से अधिक कर्मचारी, मचा हड़कंप

कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है| जिसके चलते पूरी दुनिया में कोहराम मजा हुआ है| जैसे-जैसे मामले बढ़ रहे हैं वैसे वैसे ही पाबंदियां भी बढ़ती ही जा रही है| राजधानी दिल्ली में कोरोना की मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है| यहां संसद भवन में जबरदस्त कोरोना विस्फोट हुआ है|


जानकारी के अनुसार 6 और 7 जनवरी को संसद में काम करने वाले कर्मचारियों सुरक्षाकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया| जिसमें से 400 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4,72,169 हो गई है| इससे पहले शुक्रवार को कोरोना संक्रमितो की संख्या 1,17,100 थी|


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 11 दिन में कोरोना की रोजाना मामले 21 फ़ीसदी तक बढ़ गए हैं| अकेले राजधानी दिल्ली में ही सक्रिय मामलों की बात करें तो 48,178 तक पहुंच गई है|


इस महामारी से बचने के लिए हमें कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करना बेहद आवश्यक है| वरना यह महामारी बहुत भयंकर रूप ले सकती है|