Corona update -: नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, बीते 24 घंटों में सामने आए 1,41,986 संक्रमित

Omicron के साथ-साथ कोरोना के मामलों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है| बीते 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि होती जा रही है|


शनिवार को राजधानी दिल्ली में 20 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए| वही महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 41 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं|
कोरोना के साथ ही कोरोना की नई वैरीएंट ओमिक्रोन के मामलों में भी लगातार वृद्धि हो रही है| देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के कुल मामले 3,071 हो गए हैं इसमें से 1,203 मरीज ठीक हो चुके हैं| इस नए वेरिएंट के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आई है|


जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को राजधानी दिल्ली में 20,181 नए संक्रमित, महाराष्ट्र में 41434 संक्रमित, पश्चिमी बंगाल में 18,802 संक्रमित, उत्तर प्रदेश में 6411 संक्रमित, हरियाणा में 3,541, छत्तीसगढ़ में 13066, तमिलनाडु में 10978, केरल में 5944 संक्रमित मामले सामने आए| उत्तराखंड की बात करें तो बीते 24 घंटों में उत्तराखंड से 1500 के पार संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं|