Uttarakhand Corona Update- राज्य में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए हजारों की संख्या में कोरोना के मामले, जानिए आपके शहर में कितने

उत्तराखंड। आज दिनांक 8 जनवरी 2022 को कोरोना ने राज्य में अपने पिछले दिनों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले दिनों की तुलना में आज उत्तराखंड में कोरोना के काफी अधिक केस दर्ज हुए हैं। आज दिनांक 8 जनवरी 2022 को शनिवार के दिन राज्य में 1560 कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि हुई है।


राज्य में कोरोना के सबसे अधिक मामले देहरादून से सामने आए हैं देहरादून में आज शनिवार के दिन कोरोना के 537 नए मामले दर्ज हुए हैं। तथा देहरादून के बाद नैनीताल से 404, हरिद्वार से 303, पिथौरागढ़ से 82, अल्मोड़ा से 52, चंपावत से 46, यूएस नगर से 37, टिहरी से 28, उत्तरकाशी से 20, पौड़ी से 24, बागेश्वर से 13, रुद्रप्रयाग से 6, तथा चमोली से 8 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं दूसरी तरफ आज शनिवार के दिन 270 मरीज इस संक्रमण से रिकवरी कर चुके हैं। और इन्हीं आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3254 पहुंच गई है।