Uttarakhand:- जंगलचट्टी के पास भूस्खलन होने से चपेट में आए पांच लोग….. दो की मौत

उत्तराखंड राज्य में बारिश होने के चलते भूस्खलन भी शुरू हो गया है जंगल चट्टी के पास भारी भूस्खलन की चपेट में आने से पांच मजदूर घायल हो गए जिसमें से दो की मौत हो गई। गौरीकुंड- केदारनाथ पैदल मार्ग पर यह हादसा हुआ जहां पर जंगलचट्टी में 5 मजदूर भूस्खलन की चपेट में आ गए और उसमें से दो मजदूर खाई में गिर गए जिससे दोनों की जान चली गई। दोनों मृतक जम्मू निवासी थे जो कि डंडी- कंडी संचालन का काम कर रहे थे और तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि पहाड़ी पर भूस्खलन की वजह से यह घटना हुई है और स्थानीय प्रशासन तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया व घायलों को उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

Leave a Reply