
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समान नागरिक संहिता कानून को लेकर कहा गया कि उत्तराखंड राज्य ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। राज्य में अब तक 2 लाख से अधिक विवाह यूसीसी के अंतर्गत पंजीकृत हो चुके हैं और यह देवभूमि की देव तुल्य जनता के विश्वास तथा सहभागिता का प्रमाण है। उन्होंने सभी से अपने विवाह का ऑनलाइन पंजीकरण आवश्यक रूप से करवाए जाने की अपील की है और कहा कि मिलकर हम नव चेतना को सशक्त बनाएं और एक न्यायपूर्ण उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बने। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कहा गया कि आर्थिक कारणों से कोई भी नागरिक अपने अधिकार से वंचित न रहे इसके लिए 26 जुलाई 2025 तक विवाह पंजीकरण शुल्क पूरी तरह निशुल्क किया गया है। इस तरह से मुख्यमंत्री द्वारा समान नागरिक संहिता की सफलता बयां की गई।
