
कपकोट (बागेश्वर)l शिखर पर्वत की मनोरम पहाड़ी पर स्थित श्री श्री 1008 मूल नारायण जी के पावन धाम में आयोजित बाल्मीकि रामायण कथा भागवत सुनने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहें हैंl यहां भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गईं हैl देर रात्रि तक भजनों के गायन में मस्त हो रहे हैंl वेद व्यास स्वरूप पंडित रमेश चंद्र पांडे ने भगवान रामचंद्र जी के संपूर्ण जीवन का विस्तार से वर्णन कियाl कहा कि राम जी का चरित्र का बखान एक या दो दिन में नहीं किया जा सकता हैl जीवन में उन्होंने एक नहीं बल्कि कई आदर्श स्थापित किएl यदि मनुष्य उनके आदर्शो पर चले तो उसका जीवन धन्य हो जाएगाl चरित्रवान इंसान हमेशा सत्कार्य करते हैंl पुजारी प्रेम सिंह धामी ने प्रसाद बांटाl मुख्य यजमान मोहन सिंह महर जोहर सिंह भौर्याल ने लोगों से रोज कथा सुनने आने को कहाl वहां पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, श्रीमहंत उत्तमानंद महराज, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, महेश भौर्याल, कवींद्र सिंह बाफिला, धन सिंह भौर्याल, प्रकाश पपोला पंडित गोपाल दत्त पाठक, व्यवस्थापक हयात सिंह महर, कोषाध्यक्ष जोगा सिंह भौर्याल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा मौजूद रहे।
