बागेश्वर – कौसानी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल हमारी विरासत का प्रतीक – राज्यपाल

बागेश्वर । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालय की दिव्य छटा का अनुभव किया।राज्यपाल ने इस अलौकिक स्थल में अद्भुत शांति, स्वच्छता और सुरम्यता की प्रशंसा की।
उन्होंने इस दौरान अनाशक्ति आश्रम का भी भ्रमण किया। यह वहीं आश्रम है जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वर्ष 1929 में प्रवास के दौरान अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘अनाशक्ति योग’ की रचना की थी। राज्यपाल ने आश्रम में गांधी जी की स्मृतियों को नमन किया और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी अंकित किए।
उन्होंने कहा कौसानी जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हम सबका कर्तव्य है।
इस दौरान जिलाधिकारी आशीष भटगई, पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर आरघोड़के, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी और जीतेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply