
उत्तराखंड राज्य में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है उत्तराखंड में ट्रेवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पूरे देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है और उत्तराखंड राज्य में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। उत्तराखंड में दो ऐसे मरीज सामने आए हैं जो कि बाहर से आए थे और उनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है इसमें से एक महिला गुजरात की यात्रा करके लौटी थी और महिला का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है जबकि दूसरी मरीज बेंगलुरु से लौटी है। इन्हें आइसोलेशन होम में रखा गया है। वही स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के अनुसार प्रदेश के सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और मरीजों में इस तरह के लक्षण मिलने पर उनकी आवश्यक रूप से जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

