
उत्तराखंड राज्य में कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों को प्रतिमाह ₹3000 की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मिलती है और इसका लाभ उन्हें सिर्फ 21 साल की उम्र तक मिलता है जबकि आर्थिक समस्या की असल चुनौती का सामना वयस्क होने के बाद उन्हें झेलनी पड़ती है ऐसे में बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर और आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने की कार्य योजना तैयार की गई है। चयनित बच्चों के लिए मेंटरशिप प्रोग्राम चलाया जाएगा जिसमें उन बच्चों के आसपास रहने वाले अनुभवी और सशक्त लोगों को उनका मेंटर चुना जाएगा। यह वात्सल्य योजना में शामिल बच्चों और वयस्कों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षित करने के साथ कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित भी करेंगे। सभी को इंग्लिश स्पीकिंग, कंप्यूटर कोर्स और निशुल्क कोचिंग दी जाएगी ऐसे में जब तक बच्चों का कैरियर नहीं बन जाता सरकार उनका साथ देगी।

