Uttarakhand weather update :- बारिश बर्फबारी के बाद अब ओले गिरने की चेतावनी, जाने अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

राज्य में अगले 4 दिनों तक मौसम खराब रहेगा| पर्वतीय इलाकों में जहां बारिश बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा| अगले 2 दिन बर्फबारी का दायरा कुछ नीचे खिसककर 2200 मीटर तक आ सकता है| 8 जनवरी को लेकर 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है|


मंगलवार शाम मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 जनवरी को उत्तराखंड की अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, साथ ही 2200 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है| 5 और 6 को राज्य में कहीं कहीं शीत दिवस की स्थिति रहेगी| 7 जनवरी को कुछ राहत रहेगी| गढ़वाल मंडल के साथ कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ की पर्वतीय इलाकों में बारिश बर्फबारी की संभावना है| बाकी राज्य में मौसम शुष्क रहेगा| मौसम विभाग ने 5, 6 और 8 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है| ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका जताई गई है|


विभाग ने प्रशासन को बर्फबारी वाले संभावित इलाकों में पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी है| इस दायरे में मसूरी, धनोल्टी, सुरकंडा, नई टिहरी, ओली, मुक्तेश्वर आदि हिल स्टेशन आएंगे|