सावधान – उत्तराखंड के दौरे पर रहने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी, की यह अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| उनकी शरीर में कोविड-19 के हल्के लक्षण पाए गए हैं|

Advertisements

उन्होंने ट्वीट के जरिए अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी| साथ ही अपनी संपर्क में आने वालों से अपील की है कि वह खुद को आइसोलेट अवश्य करें, और कोरोना टेस्ट कराएं| कोरोनावायरस को हल्के में ना लें और कोरोनावायरस गाइडलाइन का पूरा पालन करें| मास्क व शारीरिक दूरी में ढिलाई न बरते| बता दें की अरविंद केजरीवाल 3 जनवरी को उत्तराखंड के दौरे पर थे|