
राज्य में होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा बीते शनिवार को नगर पंचायत और नगर पालिका प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। भाजपा ने तीन नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायत में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है और इससे पहले भी पार्टी द्वारा पहली सूची में 39 नगर पालिकाओं और 39 नगर पंचायत के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुआ खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर लंडोरा ,पिरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुआ डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सके उनका समर्थन होगा। पार्टी ने जोशीमठ के लिए सुषमा डिमरी, विकास नगर के लिए पूजा चौहान गर्ग और डीडीहाट के लिए लोकेश सिंह इसके साथ ही नगर पंचायत में पाण्डली गुर्जर हेतु चांदनी और रामपुर के लिए परवेज आलम के नाम पर मुहर लगाई है।

