Uttarakhand:- राज्य में इतने दिन तक साफ रहेगा मौसम…….पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बारिश और बर्फबारी के बाद आज रविवार से आगामी 3 दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है हालांकि चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है मगर अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। देहरादून में दूसरे दिन शनिवार को भी सामान्य तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी जिसके कारण काफी ठंड महसूस की गई। उत्तराखंड राज्य में 2 दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद ठिठुरन काफी बढ़ गई है और लोगों को उनके रोजमर्रा के कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में देहरादून में 10.5 एमएम बारिश दर्ज की गई और सबसे अधिक बारिश नई टिहरी में दर्ज की गई है और उसके बाद अब मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा हालांकि चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।