अल्मोड़ा:- ज्योति भट्ट को वाराणसी में हुए अंतरराष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रस्तुति में मिला श्रेष्ठ शैलूष सम्मान

अल्मोड़ा निवासी ज्योति भट्ट को वाराणसी में हुए अंतराष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रस्तुति में भरतनाट्यम नृत्य विधा में ‘श्रेष्ठ शैलूष सम्मान’ से नवाज़ा गया है।
ज्योति ने 26 से 28 दिसंबर के बीच वाराणसी ( उ.प्र.) में हुए इस कृष्णप्रिय महोत्सव के तहत् “रस बनारस” उत्सव में प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी और उन्हें इस नृत्य विधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व संरक्षण के लिए ये सम्मान प्रदान किया गया।
ज्योति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु डॉ. जी. रतीश बाबू और अपने माता पिता को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों से शुभकामनाएं दी हैं।