
उत्तराखंड राज्य में हर महीने तीन लाख लोग आयुष सेवा का लाभ उठा रहे हैं और आयुष मिशन सफल होता जा रहा है। देहरादून आए केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने उत्तराखंड की प्रगति को इसका सहारा बताया है। उनका कहना है कि नेशनल आयुष मिशन के तहत केंद्रीय आयुष मंत्रालय की कोशिश प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने की है। पिछले 22 महीनो के आंकड़ों के अगर बात करें तो इस आयुष सेवा से उत्तराखंड राज्य में 67 लाख से अधिक लोगों ने लाभ लिया है। आयुष मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना नेशनल आयुष मिशन है और इस मिशन का उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को दूर दराज के क्षेत्र में पहुंचना है उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य के लिए यह योजना काफी लाभकारी सिद्ध हो रही है और काफी अधिक मात्रा में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। 2023 में उत्तराखंड में 42 लाख 64000 लोगों ने आयुष सेवा का लाभ उठाया है। उत्तराखंड राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति के लिए यह नेशनल आयुष मिशन काफी बड़ा सहारा सिद्ध हो रहा है और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को दूर दराज के घरों में पहुंचने के लिए यह काफी मददगार भी है।

