
उत्तराखंड राज्य को पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की मेजबानी मिली है और इस कार्यक्रम में नया रिकॉर्ड बन सकता है। अभी तक इसके लिए 6500 मेहमान पंजीकरण करा चुके हैं केंद्र सरकार के सहयोग से वर्ष 2002 से हर साल विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है और उत्तराखंड राज्य को इस बार इसकी मेजबानी मिली है। दसवें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के आरोग्य एक्सपोज में उत्तराखंड नया रिकॉर्ड बना सकता है। चार दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए 6500 पंजीकरण मिल चुके हैं। गोवा में हुए आयोजन के दौरान कुल 5102 मेहमान पहुंचे थे और इस बार उत्तराखंड के लिए अभी तक 6500 मेहमान पंजीकरण करा चुके हैं। यह आयोजन 12 से 15 दिसंबर तक होगा इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उत्तराखंड आने में मेहमान दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इस सम्मेलन को अभूतपूर्व बनाने की पूरी कोशिश हो रही है।

