
उत्तराखंड राज्य में 23 पीसीएस अफसरो के तबादले देर रात देखने को मिले हैं। सरकार ने देर रात 23 पीसीएस अफसरो का तबादला कराया और सभी कोई इधर से उधर किया गया है। रुड़की नगर निगम को लंबे समय के बाद नगर आयुक्त मिले हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार एडीएम पिथौरागढ़ शिवकुमार बरनवाल को सचिव बाल आयोग ,सचिव सूचना आयोग और अरविंद पांडे को एडीएम टिहरी, एडीएम टिहरी केके मिश्रा को एडीएम वित्त एवं राजस्व देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। लंबे समय से यह पद खाली पड़ा हुआ था और अब जाकर इसमें तैनाती हुई है उसके साथ ही रोडवेज जीएम अनिल गबर्याल को एटीएम पौड़ी, रजा अब्बास को बाध्य प्रतीक्षा से सचिव सूचना आयोग, डिप्टी कलेक्टर सौरभ असवाल को चंपावत से हरिद्वार में तैनात किया गया है और इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर राकेश को नगर निगम रुड़की नगर आयुक्त का पद दिया गया है। इन अफसरों के समेत कुल 23 अफसरो का तबादला राज्य में किया गया है।

