
राज्य में पहली बार तिमूर के बने इत्र की मार्केटिंग शुरू हो गई है। सगंध पौध केंद्र सेलाकुई ने इस इत्र के पेटेंट के लिए आवेदन किया है। दिसंबर 2023 में देहरादून में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह काफी भाया था और अब स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग ब्रांडिंग में पैकेजिंग को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए हाउस आफ हिमालयाज ने इसकी मार्केटिंग शुरू कर दी है। यह इत्र बाजार में ₹5000 तक बिक रहा है और सगंध पौध केंद्र सेलाकुई इसका पेटेंट मिलने का इंतजार कर रहा है। इस पौधे के बीज पर शोध कर इससे इत्र तैयार किया जाता है और प्रधानमंत्री द्वारा भी इस इत्र को काफी सराहा गया। अभी तक प्रदेश में तिमूर का पौधा प्राकृतिक रूप से उगता है मगर अब प्रदेश सरकार इसकी व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए पिथौरागढ़ जिले में तिमूर घाटी विकसित की जा रही है।

