Uttarakhand:- खिलाड़ियों से पहले खेल मैदाने में उतारे जाएंगे आम लोग…… जानिए क्या है प्लानिंग

उत्तराखंड राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलों को और अधिक शानदार बनाने के लिए प्लानिंग चल रही है। राज्य सरकार जल्द ही देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, उधम सिंह नगर, नैनीताल समेत खेल का आयोजन कर रहे सभी शहरों में प्लॉगिंग के अभियान शुरू करने जा रही है जिसमें सरकारी एजेंसियां, स्कूल, कॉलेज, एनजीओ के जरिए आम लोगों को जोड़ा जाएगा और उत्तराखंड की सड़कों पर खिलाड़ियों से पहले आम लोगों को उतारने की बड़ी कवायद चलेगी जिसके तहत आम लोगों को जॉगिंग के साथ-साथ प्लॉगिंग के लिए भी प्रेरित किया जाएगा ताकि लोग अपनी सेहत और पर्यावरण के लिए जागरूक हो सके। विदेश में प्लॉगिंग काफी प्रचलित है जिसमें आम लोग जॉगिंग के दौरान रास्ते में मिलने वाला कूड़ा बैग में भरते हैं और अपने आसपास पर्यावरण को साफ रखते हैं ऐसा ही कुछ 38 वे राष्ट्रीय खेलों में होने जा रहा है। अभियान इतने व्यापक पैमाने पर चलेगा की रात में भी टॉर्च के जरिए प्लॉगिंग कार्यक्रम चलाए जाएंगे।