
उत्तराखंड राज्य में ‘ द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है और भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री होने के मामले में उत्तराखंड का नाम भी जुड़ चुका है. राज्य में भी द साबरमती रिर्पोट रिपोर्ट को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे पहले भी कई भाजपा शासित राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। विक्रांत मैसी द्वारा अभिनीत इस फिल्म को उत्तराखंड राज्य में टैक्स फ्री करने से पहले हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ ,मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री कर दिया गया था और धीरज सरना द्वारा निर्देशित यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसका निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है और यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लगने की घटना पर आधारित है। इस दौरान 59 लोग मारे गए थे जिनमें से ज्यादा कारसेवक थे और घटना के बाद गुजरात में भी काफी दंगे भड़के थे। गुजरात पुलिस ने आग लगाने के लिए मुस्लिम भीड़ को दोषी ठहराया हालांकि रेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच आयोग ने दावा किया था कि यह एक दुर्घटना है। मगर अदालतों ने पुलिस द्वारा आरोप पत्र दायर करने वाले कई आरोपियों को दोषी ठहराया जिसके चलते इस घटना पर फिल्म बनाई गई और अब इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

