अल्मोड़ा:- नंदा देवी परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित किया गया चिकित्सा शिविर

आज दिनांक 24 /11 /2024 को नंदा देवी परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हल्द्वानी से आए डॉक्टर यतींद्र बहुगुणा द्वारा उनकी टीम डॉ विजय नेगी नेगी, सनोज बहुगुणा, कमल बिष्ट व टेक्निशन कांता प्रसाद भट्ट व महेंद्र जीना ने लोगों की हृदय संबंधी जांच की।
जिसमें ब्लड टेस्ट शुगर टेस्ट ई ,सी,जी के साथ साथ दवाई भी निशुल्क वितरित की गई,जिसमें 125 लोगों ने इस सुविधा का लाभ लिया। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, डॉ. जे. दीप जोशी, मनोज भंडारी ,हरीश कनवाल, डॉ जे. सी. दुर्गापाल, विनीत बिष्ट, आनंद बगड़वाल, हरीश बिष्ट, धीरज बंगारी ,राजेंद्र बिष्ट ,राघव पंत ,संतोष मिश्रा ,दीप लाल साह, दिनेश गोयल ,डॉ सी. पी. वर्मा ,पंकज भगत, दिनेश गोयल,केवल सती व संदीप सिंह नयाल आदि लोग उपस्थित थे।