Uttarakhand:- संगम से देश के पहले महिला सैनिक नौकायन अभियान की हुई शुरुआत…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बीएसएफ महिला विंग व नमामि गंगे के 53 दिवसीय संयुक्त ऑल वुमेन गंगा रिवर अभियान 2024 की शुरुआत देवप्रयाग संगम से आज शनिवार को हो चुकी है। बीएसएफ आईजी द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह भारत की पहली महिला टीम है जो इस तरह के साहसिक कार्यक्रम का हिस्सा बनी है। बीएसएफ आईजी राजा बाबू ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और गंगासागर तक के 2500 किलोमीटर के साहसिक अभियान से पूर्व आईजी द्वारा यहां पर 11 कन्याओं का पूजन भी किया गया। देश में महिला सशक्तिकरण की पहचान अभियान में यह महिलाएं भाग ले रही हैं और इसके लिए उन्होंने 6 हफ्तों का विशेष प्रशिक्षण भी लिया है। साथ में उनका कहना था कि गंगा भारत की पवित्र नदी है जिसे स्वच्छ एवं अविरल रखना हमारा संकल्प है। इस अभियान की शुरुआत देवप्रयाग संगम से हुई है।