अल्मोड़ा:- मेडिकल कॉलेज में नेबुला उत्सव के दौरान दी गई एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां

अल्मोड़ा। जिले में स्थित सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में नेबुला उत्सव के दौरान एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।

h

वार्षिक चिकित्सा उत्सव नेबुला के तहत बीते बुधवार को वहां पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ इसमें चिकित्सा छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के लोक नृत्य, शास्त्रीय भारतीय संगीत और अन्य क्षेत्रीय कला की प्रस्तुतियां दी।

h

कार्यक्रम में अदिति, नूपुर, प्रेरणा, गुंजन, शाह मोहम्मद, डॉ. निकिता, डॉक्टर जीवन सिंह आदि ने मुख्य रूप से प्रस्तुतियां दी और इस दौरान वहां पर विधायक मनोज तिवारी ,भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, डीएम आलोक कुमार पांडे, कर्नल विजय मनरा, मानसखंड अल्मोड़ा के डॉक्टर नवीन चंद्र जोशी, सीएमओ डॉक्टर आरसी पंत, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे आदि उपस्थित रहे।