Uttarakhand:- राज्य के सभी जिलों में खुलेंगे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड……पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय खुलेंगे और वहां पर अफसर भी तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में केवल दो जगह देहरादून और हल्द्वानी में ही अभी तक पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय थे इन कार्यालय से कामकाज की अधिकता और सुगमता को देखते हुए रुड़की तथा काशीपुर में दो और क्षेत्रीय कार्यालय वर्ष 2011 में खोले गए और अब राज्य के सभी जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपने कार्यालय खोलने जा रहा है। अफसरो की तैनाती भी इनमें की जाएगी और प्रदूषण की निगरानी का काम भी बेहतर ढंग से हो पाएगा। राज्य बनने के बाद केवल दो क्षेत्रो में यह कार्यालय खुले थे मगर आप पूरे राज्य में प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय खोले जाएंगे।