
उत्तराखंड राज्य को विंटर शेड्यूल में 36 उड़ानों को संचालित करने की मंजूरी मिली है। देहरादून एयरपोर्ट को प्राप्त विंटर शेड्यूल में विमानन कंपनी इंडिगो को 15 उड़ाने संचालित करने की अनुमति दी गई है इसमें से तीन जयपुर ,एक अहमदाबाद, चार दिल्ली, एक मुंबई ,दो हैदराबाद, एक पुणे, एक कोलकाता, एक लखनऊ एवं एक बेंगलुरु की फ्लाइट शामिल है। 27 अक्टूबर से उत्तराखंड राज्य के देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू होगा।
विंटर शेड्यूल में डीजीसीए ने कुल 33 उड़ानों को मंजूरी दी है और इस दौरान नए समय के अनुसार फ्लाइट आवाजाही करेंगे यह शेड्यूल मार्च के आखिर तक लागू रहेगा। विस्तारा की कुल तीन फ्लाइट मुंबई ,दिल्ली और बेंगलुरु के लिए यहां से उड़ान भरेगी। इसके अलावा एयरलाइंस और की आठ फ्लाइट्स उड़ाने भरेगी और फ्लाईबिग की दो उड़ाने मुरादाबाद तथा पिथौरागढ़ के लिए संचालित की जाएंगी।

