Uttarakhand:- समाप्त हुई कैबिनेट की बैठक…… लिए गए यह निर्णय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। इस कैबिनेट की बैठक में करीब 30 प्रस्ताव आए और मुख्यमंत्री का कहना था कि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे इसके लिए सरकार हमेशा प्रयासरत रहती है और बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी भी दी गई।

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान यूसीसी नियमावली को लेकर पूछे गए सवालों पर सीएम के सचिव शैलेश बगोली का कहना था कि यूसीसी मैन्युअल को प्रशिक्षण के लिए विधायी विभाग को भेजा गया है और कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड मानव वन्य जीव संघर्ष निधि नियमावली को भी मंजूरी दी गई है तथा मलिन बस्तियों को भी राहत दी गई है। पशुपालन को लेकर भी कई निर्णय लिए गए जैसे 10000 भेड़ बकरी पलक आइटीबीपी को मटन देंगे, 1000 कुकुर पालक 500 फिशरमैन आइटीबीपी को ट्राउन फिश उपलब्ध कराएंगे तथा इससे 2000 करोड़ की कमाई होगी। यह सप्लाई चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी से सहकारी समितियो द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग 5 मेधावियों को खास तोहफा दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग में पढ़ने वाले 5 मेधावी छात्रों को चयन करके यूनाइटेड किंगडम में पढ़ने की व्यवस्था होगी तथा मलिन बस्तियों को भी राहत देते हुए विशेष प्रावधान संशोधन अध्यादेश को मंजूरी मिली है। सरकार मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश लाएगी। इसके साथ ही कई अन्य निर्णय भी कैबिनेट के दौरान लिए गए हैं।