Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर कही गई यह बात….. लापरवाह अफसरो पर कार्यवाही हेतु दिए निर्देश

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गड्ढा मुक्त सड़कों का ब्यौरा तलब किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जहां भी सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ उसे हर हाल में पूरा कराया जाए और लापरवाह अफसरो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। जनता की सुरक्षा और सुगम यातायात उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं है। उन्होंने लापरवाह अफसरो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सीएम आवास में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा या निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बैठक में अभियान के तहत निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त हुई सड़कों का ब्यौरा तलब किया और कहा कि हर हाल में यह कार्य समय से पूरा हो इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए थे कि 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्ति किया जाए लेकिन यह कार्य तब तक पूरा नहीं हुआ उसके बाद उन्होंने 10 दिन की मोहलत और दी थी फिर भी अभी तक कई ऐसी सड़के है जो गड्ढा मुक्त नहीं हुई है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है।