
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 40 स्टार प्रचारक केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी की तरफ से प्रचार करेंगे। केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा के 40 स्टार प्रचारक माहौल गरमाएंगे।
पार्टी नेतृत्व ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम है और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सरकार के मंत्री, सांसद और पूर्व सीएम के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी का नाम भी शामिल किया गया है। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का नाम भी इसमें शामिल है और आशा केदारनाथ उपचुनाव से टिकट की दावेदारी कर रही है क्योंकि उनका नाम पार्टी के पैनल में सबसे ऊपर है। इसके अलावा सूची में पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत ,सांसद अनिल बलूनी ,अजय भट्ट, तीरथ सिंह रावत, डॉक्टर धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि का नाम भी स्टार प्रचारको की सूची में शामिल किया गया है।

