
उत्तराखंड राज्य में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य द्वारा जल्द से जल्द युवा नीति तैयार करने के संबंध में कार्य पूरा करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य में युवाओं को सक्षम बनाने के लिए 12 जनवरी तक युवा निधि तैयार की जाएगी और विधानसभा स्थित कक्ष में बीते मंगलवार को विभागीय बैठक के दौरान राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा नीति लाने के संकल्प को मंत्री द्वारा दोहराया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए। मंत्री ने नियोजन विभाग और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो मौजूदा ड्राफ्ट है वह पूरी तरह से संतुष्ट करने लायक नहीं है और जल्द से जल्द इस मामले में सारे कार्य पूरे किए जाएं। हर क्षेत्र और वर्ग का इसमें प्रतिनिधित्व हो खासकर सीमांत क्षेत्र ,आपदा प्रभावित क्षेत्र ,अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के युवक तथा युवतियों से भी इस मामले में चर्चा होनी चाहिए।उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द ड्राफ्ट का कार्य तैयार हो और उसके बाद 12 जनवरी को प्रदेश में युवा नीति तैयार होगी।

