Uttarakhand:- नकली नोट छापने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार….. बरामद किए लाखों रुपए

pउत्तराखंड राज्य में नकली नोट छापने वाले गिरोह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दो सगे भाइयों समेत 6 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और सवा दो लाख रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस टीम में सुमननगर पुलिया पर चार लोगों की तलाशी ली उनके कब्जे से 500 के कई नकली नोट बरामद हुए। नकली नोट छाप कर मार्केट में चलाने वाले इस गिरोह का खुलासा कर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नकली नोटों की छपाई में इस्तेमाल हुए लैपटॉप ,प्रिंटर एवं अन्य उपकरण बरामद कर लिए गए हैं और इस खबर की सूचना एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा बीते बृहस्पतिवार को दी गई। आरोपियों ने अपने नाम सौरभ, निखिल ,अनंतवीर और नीरज करके बताए हैं इनमें से अनंत वीर हापुड़ और अन्य आरोपी सहारनपुर से हैं तथा इन्होंने सुद्धोवाला में किराए के कमरे में नकली नोट छापने की बात खुद ही स्वीकार की है।

Advertisements

Recent Posts