
अल्मोड़ा। नगर में रोडवेज बस चालकों की कमी के कारण पिछले कई दिनों से बस सेवा बाधित चल रही है नगर से होने वाले बसों के संचालन में काफी कमी आई है। अल्मोड़ा से हर दिन रोज कोई ना कोई बस सेवा बाधित रह रही हैं। चालक ना होने के कारण बसे अल्मोड़ा से बाहर नहीं जा पा रही है जिस कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अधिक किराया देकर टैक्सी या फिर अन्य किसी निजी वाहन से सफर करना पड़ रहा है।
यात्रियों ने अल्मोड़ा बस डिपो से जल्द से जल्द चालकों की मांग की यात्रियों का कहना है, कि चालक ना होने के कारण बसे नहीं चल पा रही है जिसके कारण उन्हें यात्रा करने के लिए अधिक किराया देना पड़ रहा है आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 को शनिवार के दिन भी अल्मोड़ा से अल्मोड़ा- धर्मघर, अल्मोड़ा- टनकपुर, बेतालघाट- दिल्ली, बागेश्वर- बरेली, धर्मघर- दिल्ली व बागेश्वर- देहरादून मार्ग पर बस सेवा बाधित रही जिस कारण इस मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

