
उत्तराखंड राज्य में शासन द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए देहरादून, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नगर निगम का परिसीमन पूरा कर अधिसूचना जारी कर दी गई ह। परिसीमन के बाद वार्डों की मतदाता सूची का नए सिरे से अपडेट होगा निकाय चुनाव के लिए इन जिलों का परिसीमन पूरा कर दिया गया है और अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
Advertisements

नगर निगम देहरादून के 49 वार्डों में बदलाव किया गया और 51 वार्डो का क्षेत्र पहले जैसा ही है परिसीमन के बाद वार्डों की मतदाता सूची का नए सिरे से भी अपडेट किया जाएगा। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ को नगर पालिका से नगर निगम बनाया गया और दोनों निगमो के परिसीमन में पूर्व की तरह नगर पालिका क्षेत्र को शामिल किया गया है। परिसीमन पूरा होने के बाद शहरी विकास विभाग द्वारा इन जिलों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

