Uttarakhand -: सुलझने लगा हरीश रावत द्वारा किए गए ट्वीट का मामला, जानिए राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद क्या बोले हरीश रावत,

उत्तराखंड में मची सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में हरीश रावत से बात की| शुक्रवार को हरीश रावत दिल्ली में एक पूर्व निर्धारित बैठक में शामिल हुए| यह बैठक राहुल गांधी के साथ हुई, बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चुनाव मैं लीड करूंगा, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा यह चुनाव के बाद ही तय किया जाएगा| हरीश रावत के ट्वीट के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में मचा घमासान अब थोड़ा कम होता दिखाई दे रहा है|

शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी शीर्ष नेतृत्व में हरीश रावत सहित उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं से बात की जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया से आगामी विधानसभा चुनाव लीड करने की बात कही|