![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम में मौसम साफ होने के बाद 18 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचाया गया और आपदा के एक सप्ताह बाद बीते बुधवार से हेली सेवा शुरू होनी थी लेकिन घने कोहरे और बारिश के बीच वह सेवा शुरू नहीं हो पाई।
धाम में हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू न होने के कारण यात्री भी केदारनाथ में नहीं पहुंच पाए मगर आज मौसम साफ होने के बाद हेलीकाप्टर से 18 यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे और वही 48 लोग जिनमें स्थानीय एवं यात्री दोनों शामिल थे उन्हें वापस लाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार धाम में आपदा के एक सप्ताह बाद से शुरू होने वाले हेली सेवा आज से शुरू हुई। गुप्तकाशी और शेरसी से ट्रांस भारत व हिमालयन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर खड़े रहे मगर फिर भी बुधवार को बारिश के चलते हेली सेवा शुरू नहीं हो पाई इसलिए आज बृहस्पतिवार से हेली सेवा शुरू की गई और किराए में भी यात्रियों को 25% की छूट दी गई है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)