![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 8 अगस्त 2024 को बृहस्पतिवार के दिन 43 महिलाओं को तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाना है और 32 महिलाओं का चयन आंगनबाड़ी सम्मान के लिए हुआ है। राज्य की महिलाओं और किशोरियों का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य पर योगदान देने हेतु उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी समेत राज्य की 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा 32 महिलाएं आंगनबाड़ी सम्मान से सम्मानित होंगी। हरिद्वार बाइपास स्थित संस्कृति विभाग के परीक्षा ग्रह में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगी। अल्मोड़ा की प्रीती गोस्वामी, हस्त शिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत समेत 13 लोगों को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने जा रहा है और इसके अलावा अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल समेत 32 महिलाएं आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित होंगी।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)