
बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, साथ ही एक बुरी खबर यह भी है कि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रोन ने भी राज्य में दस्तक दे दी है| जिसके बाद और अधिक चिंता बढ़ गई है| आज के मामलों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, आज राज्य में 39 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए| 3 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया|
आज के आंकड़े देखें जाए तो इससे हमें यह समझ आता है कि आज और दिनों के हिसाब से नये मामले तो अधिक मिले हैं लेकिन रिकवरी दर में बहुत कमी आई है| जो बड़ी चिंता का विषय है| कोरोना के बढ़ने की सबसे बड़ी वजह लोगों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन न करना है|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य से 39 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए| जिसमें से सबसे अधिक उधम सिंह नगर से 12 मरीज, देहरादून से 11, नैनीताल से 10, पिथौरागढ़ से चार, चमोली से एक, पौड़ी से एक मामला सामने आया| अच्छी खबर यह है कि आज राज्य में किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु नहीं हुई|

