
उत्तराखंड राज्य में इन दिनों कावड़ यात्री जल भरने के लिए पहुंच रहे हैं। हरिद्वार में इन दिनों काफी भीड़ है और वहां पर भारी भीड़ को देखते हुए विद्यालयों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। कावड़ मेला पूरी तरह अपने चरम पर पहुंच गया हैं और गंगा घाट से लेकर हाइवे तक कावड़ यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। बीते सोमवार को 62 लाख कावड़ यात्री गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए तथा अभी तक एक करोड़ 83 लाख कावड़ यात्री जल भर चुके हैं। हरिद्वार में पैदल जाने वाले कावड़ यात्रियों की संख्या में कमी आई है और डाक कावड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। आने जाने वाले रास्तों पर डाक कावड़ भी नजर आ रहे हैं और बीते सोमवार की शाम 6:00 बजे तक 62 लाख कावड़ यात्रियों ने जल भरा। 8 दिन में कावड़ यात्रियों की संख्या 1 करोड़ 83 लाख 40000 पहुंच चुकी है। अलग-अलग जगह से गंगा में डूबते हुए 47 यात्रियों को जल पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा बचाया भी गया है और एक कावड़ यात्री इस दौरान लापता भी है। इस बार 2 अगस्त को शिवरात्रि है शिवरात्रि पर्व पर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा तथा दूर दराज से उत्तराखंड पहुंचे कावड़ यात्री अपने गंतव्य के काफी नजदीक पहुंच गए हैं।

