
उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी गौरवान्वित विषय है कि लंदन में प्रसिद्ध लोक गायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। लंदन में डिस्टिंगविश लीडरशिप इन इंडियन फोक सिंगिंग अवार्ड से नरेंद्र सिंह नेगी को नवाजा गया।
रविवार को लंदन के हाउस आफ लॉर्ड्स में आयोजित ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया। नरेंद्र सिंह नेगी 27 जुलाई को लंदन पहुंचे और इस दौरान ब्रिटिश संसद में उनका मशहूर गीत ठंडो रे ठंडो गूंजा जिस पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय जमकर झूमे। जानकारी के मुताबिक नरेंद्र नेगी जो कि बीते 50 वर्षों से हमारे लोकगीत एवं संगीत को प्रोत्साहन दे रहे हैं उन्हें संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए जीबीए की ओर से आमंत्रित किया गया था और वह बीते 27 जुलाई को लंदन पहुंचे तथा 28 जुलाई को उन्हे यह सम्मान दिया गया और 31 जुलाई को वह देहरादून वापस लौटेंगे।

